पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के ज्ञानपुर रोड-हंडिया खास स्टेशनों के बीच 13 से 20 फरवरी तक प्री-एनआई एवं 21 से 23 फरवरी तक एनआई (नन इंटरलाकिंग) के कारण पीडीडीयू जंक्शन से होकर गुजरनेवाली कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। इस दौरान कई ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी।
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि 12 से 22 फरवरी तक अप और डाउन जय नगर नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस प्रयागराज-जंघई-वाराणसी के रास्ते चलेगी। इसी तरह 13, 16, 20 और 23 फरवारी को दानपुर उधना एक्सप्रेस वाराणसी-जंघई- प्रयागराज के रास्ते चलेगी। 15 एवं 22 फरवरी को पटना एर्नाकुलम एक्सप्रेस भी वाराणसी-जंघई- प्रयागराज के रास्ते जाएगी। 16 से 22 फरवरी तक अप विभूति एक्सप्रेस प्रयागराज के बजाए वाराणसी में ही रुक जाएगी। इसी तरह 17 से 23 फरवरी तक डाउन विभूति एक्सप्रेस प्रयागराज के बजाए वाराणसी से खुलेगी।