फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: अयोध्या धाम जाने वाली ट्रेनें फुल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयून नगर। अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का एक वर्ष पूरा होने पर 22 जनवरी को रामलला के दर्शन के लिए जाने वालों की राह कठिन होगी। इसका कारण है कि पीडीडीयू जंक्शन से अयोध्या वाली वंदे भारत एक्सप्रेस सभी 10 ट्रेनें फुल हो चुकी हैं। सभी ट्रेनों का वेटिंग टिकट मिल रहा है।
विज्ञापन

अयोध्या में श्रीराम मंदिर बनने के बाद 22 जनवरी 2024 को विधि विधान से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। इसके बाद से अयोध्या जाने वालों की भीड़ बढ़ गई हैं और कई नई ट्रेनों का संचालन भी शुरू किया गया। प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूरे होने पर बड़ी संख्या में भक्तों ने अयोध्या के लिए ट्रेनों में सीटों की बुकिंग कराई है। इसके चलते सारी ट्रेनें फुल हो चुकी हैं।
21 जनवरी को अयोध्या जाने वाली गाड़ी संख्या 13151 जम्मूतवी एक्सप्रेस के स्लीपर में सीट रिग्रेट दिखा रहा जबकि थर्ड एसी में 16 नंबर वेटिंग है। इसी तरह 13307 गंगा सतलज एक्सप्रेस के स्लीपर में छह, थर्ड एसी में 5 और 15636 ओखा-द्वारिका एक्सप्रेस के स्लीपर में 94, थर्ड एसी में 43 वेटिंग है। इसी तरह 13009 योग नगरी ऋषिकेश दून एक्सप्रेस के स्लीपर में सीट रिग्रेट दिखा रहा है जबकि थर्ड एसी में तीन वेटिंग है। 13237 पटना-कोटा एक्सप्रेस के स्लीपर में 20 और थर्ड एसी में तीन नंबर वेटिंग हैं। वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधांशु रंजन ने बताया कि यात्रियों की संख्या के आधार पर ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जाती है। महाकुंभ के लिए भी स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं।

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें