फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार का कहर: मैजिक की टक्कर से उछलकर दूर गिरा बाइक सवार युवक, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

Sat, 11 Jan 2025 08:04 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

चंदौली जिले के सकलडीहा-कमालपुर मार्ग पर सड़क हादसे में घायल युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद उसे वाराणसी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। 
विज्ञापन
अस्पताल में युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली जिले की कोतवाली क्षेत्र के विशुनपुरा गांव समीप सकलडीहा-कमालपुर रोड पर मैजिक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। सलेमपुर गांव निवासी बाइक सवार पिंटू चौहान (48) गंभीर रूप से घायल हो गए। उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। शनिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


यह है मामला
सलेमपुर गांव निवासी पिन्टू चौहान राजगीर मिस्त्री था। वह शुक्रवार की देर शाम सकलडीहा बाजार से घर सलेमपुर जा रहा था। जैसे ही वह सकलडीहा कमालपुर मार्ग पर विशुनपुरा हनुमान मंदिर के पास पहुंचा। एक तेज रफ्तार अनियंत्रित मैजिक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे राजगीर मिस्त्री बाइक से छिटकर सड़क पर दूर जा गिरा।

हादसे में वह बुरी तरह घायल होकर अचेत हो गया। सिर में गंभीर चोट लगने से काफी खून निकल रहा था। राहगीरों और आसपास के लोगों ने आनन- फानन घायल को सकलडीहा सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय फिर ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान शनिवार को पिंटू की मौत हो गई। उसकी मौत से परिजनों में मातम छा गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें