फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदासी में सुबह लगा घंटों जाम, यातायात पुलिस नाकाम

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय थाना क्षेत्र के चंदासी में रोजाना सुबह-सुबह ही जाम लग जा रहा है। बृहस्पतिवार की सुबह भी चंदासी में जाम लगा। स्कूली बच्चे, स्टेशन जाने वाले यात्री, ऑफिस जाने वाले लोग यहां तक की ड्यूटी के लिए जा रहे पुलिसकर्मी भी घंटों इसमें फंसे रहे। चंदासी का जाम नासूर बन चुका है और यातायात पुलिस इसे छुड़ाने में नाकाम साबित हो रही है।
विज्ञापन

एशिया की सबसे बड़ी कोल मंडी चंदासी में रोजाना हजारों ट्रकों का आवागमन होता है। कई महीने से यहां सड़क पर सैकड़ों ट्रक खड़े रह रहे हैं जिससे रोजाना जाम लग रहा है। सुबह-सुबह बेतरतीब ढंग से ट्रकों के आगे पीछे करने से भीषण जाम लग जा रहा है। बृहस्पतिवार की सुबह भी यही आलम रहा। स्कूल जाने वाले बच्चे, स्टेशन जाने वाले यात्री, ड्यूटी जाने वाले लोग और पुलिसकर्मी घंटों तक कोयले की धूल के बीच जाम में फंसे रहे। मौके पर यातायात पुलिस के एक कर्मी मौजूद रहे वह भी एक जगह खड़े होकर लाचार से दिख रहे थे। चंदासी की जाम और यहां उड़ने वाली धूल नासूर बन चुकी है जिसका समाधान करने में यातायात पुलिस और प्रशासन नाकाम हो चुका है।
चंदासी में जाम की बड़ी समस्या है। जाम न लगे इसके लिए हमेशा वहां पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं। कोल मंडी के व्यापारियों से बात कर जल्द ही लोगों की समस्या को दूर कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्याम जी यादव, यातायात प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें