फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क बनवाने के लिए व्यापारियों ने प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ाव । क्षेत्र के पीडीडीयू नगर मार्ग के दक्षिणी छोर पर पड़ाव से डांडी ताल तक अक्टूबर माह में पीडब्ल्यूडी द्वारा चौड़ीकरण के नाम पर सड़क किनारे मिट्टी की खोदाई की गई थी। तीन माह बाद भी सड़क नहीं बनाये जाने से नाराज ट्रांसपोर्टरों व दुकानदारों ने मंगलवार को पीडब्ल्यूडी विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। लोगों ने मार्ग को जल्द से जल्द बनाये जाने की मांग की।
विज्ञापन

पड़ाव से डांडी ताल तक सड़क पर जलभराव के चलते मार्ग काफी जर्जर हो गया था। इस समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए पीडब्ल्यूडी ने एक करोड़ साठ लाख की लागत से पड़ाव से डांडी ताल तक एक मीटर नाले का निर्माण कराये जाने के लिए अक्टूबर माह के अंत में कार्य शुरू किया। तीन माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी सड़क व नाली का निर्माण नहीं हो सका। इससे ट्रांसपोर्टरों व अन्य व्यवसायियों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। मंगलवार की सुबह लगभग साढ़े दस बजे ट्रांसपोर्टरों व दुकानदारों ने पीडब्ल्यूडी के खिलाफ नारेबाजी की। व्यवसायियों ने आरोप लगाया कि लगाया कि मार्ग खोद दिए जाने से आये दिन लोग गिरकर चोटिल हो जा रहे हैं। वहीं व्यापार को भी काफी नुकसान पहुंच रहा है। कई बार अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी इसे ठीक नहीं कराया गया। लोगों ने चेताया कि यदि जल्द ही मार्ग निर्माण का कार्य पूरा नहीं हुआ तो व्यवसायी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान बबलू खान, हरीश चंद्र चौरसिया, सत्येंद्र शर्मा, मुकेश यादव, रामबाबू साहनी, प्रेम, शुक्खु साहनी, सोनू तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें