व्यापारी की मौत के बाद परिवार वालों का रो- रोकर बुरा हाल है। दो पुत्र सत्य प्रकाश उर्फ चंदन और संदीप, दो पुत्री विमल, रेखा व पत्नी यशोदा की चीख- पुकार से आसपास के लोगों की आंखें भर आईं। घटना के बाद व्यापारियों ने दुकान बंद करके आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
इस संबंध में सीओ सकलडीहा स्नेहा तिवारी ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हत्यारोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। मौके पर कोतवाल दिलीप श्रीवास्तव, बलुआ थानाध्यक्ष अतुल प्रजापति रहे।