पूछने पर उसने बताया कि इसमें रुपये है। इस बारे में वह कोई कागजात नहीं दिखा सका। इस पर उसे पोस्ट पर लाया गया। यहां रुपयों का मिलान करने पर 500 रुपए के 7,055 और 200 रुपये के 31 नोट तथा 20 रुपये के 3 नोट सहित कुल 35.33 लाख 760 रुपये बरामद हुए। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम रत्नेश कुमार वर्मा निवासी रामनगर गंगासियारी, थाना मऊ आइमा, जिला प्रयागराज बताया।
आरपीएफ निरीक्षक ने बताया कि पकड़ा गया व्यक्ति रुपये की खेप प्रयागराज से वाराणसी ले जा रहा था। वह किसी ट्रेन से पीडीडीयू जंक्शन आया था और वाराणसी जाने के लिए स्टेशन से बाहर जा रहा था। इसकी सूचना आयकर विभाग वाराणसी को दी गई। बुधवार को आयकर विभाग की टीम पोस्ट पर आई। रुपये और आरोपी को अपने साथ वाराणसी ले गई। आगे की कार्रवाई इनकम टैक्स करेगी।
एक माह में चौथी बार पकड़ी गई नोटों की खेप
पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर एक माह में चौथी बार नोटों की खेप बरामद हुई है। एक माह में 4 लोगों के पास से 1.35 करोड़ रुपये बरामद हुए हैं। किसी मामले में यह पता नहीं चला कि नोट किसे सौंपे जाने थे। आरोपी और नोट की खेप आयकर विभाग को सौंपा गया है।
जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने 31 अक्तूबर को दिलदारनगर स्टेशन पर पंजाब मेल से एक व्यक्ति को 24.40 लाख रुपये के साथ पकड़ा था। एक नवंबर को पीडीडीयू जीआरपी ने नोट और और आरोपी को आयकर विभाग वाराणसी के हवाले कर दिया।
नोटों के साथ पकड़ा गया मऊ निवासी घनश्याम वर्मा ने पुलिस को बताया था कि वह नोट पटना ले जा रहा था। इसी तरह 4 नवंबर की रात 12 बजे आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने एक युवक के पास से 16 लाख रुपये बरामद किए। युवक वाराणसी से बिहार के आरा रुपयों की खेप ले जा रहा था, जबकि 6 नवंबर को बिहार विधान सभा चुनाव का पहले चरण का मतदान होना था। वहीं 13 नवंबर की दोपहर में संयुक्त टीम ने पीडीडीयू जंक्शन के फुटओवर ब्रिज से एक युवक को 60 लाख रुपये के साथ पकड़ा।
युवक सासाराम में किसी को रुपये सौंपने जा रहा था। उसे वाराणसी में पवन नाम के व्यक्ति ने ने नोट दिए थे। वहीं, दो दिसंबर की रात संयुक्त टीम ने रत्नेश कुमार वर्मा के पास से 35.33 लाख 760 रुपये बरामद किए। इस संबंध में आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत और जीआरपी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि नोट बरामदगी के मामले में कई पहलुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है। हालांकि पूरी जांच आयकर विभाग को करनी है।