फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: हाईवे पर फंसा पुआल लदा ट्रैक्टर, 40 मिनट लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सैयदराजा-जमानिया हाईवे पर मंगलवार की दोपहर जेवरियाबाद गांव के पास पुआल लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली के फंस जाने से करीब 40 मिनट जाम लगा रहा। कुछ देर बाद दूसरे ट्रैक्टर की सहायता से फंसे ट्रैक्टर को निकाला गया। इसके बाद आवागमन सुचारु हो सका।
विज्ञापन


क्षेत्र मे इस समय धान की कटाई चल रही है। साथ ही धान को भी एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा रहा है। परसिया की तरफ से ट्रैक्टर ट्राॅली में पुआल का गठ्ठर लादकर ले जाया जा रहा था। आवश्यकता से अधिक भार के कारण ट्रैक्टर जेवरियाबाद नहर के पास सैयदराजा-जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर चढा़ई के दौरान ट्राली फंस गई। ऐसे में दोनों तरफ आवागमन थम गया। कुछ देर बाद दूसरे ट्रैक्टर के सहारे फंसे ट्रैक्टर को बांधकर खींचा गया। इसके बाद राजमार्ग पर आवागमन शुरु हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें