फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: मंडलीय बालक्रीड़ा प्रतियोगिता में जुटेंगे चार जिलों के खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
46वीं मंडल स्तरीय बालक्रीड़ा प्रतियोगिता कराने की जिम्मेदारी इस बार जौनपुर को मिली है। नगर के बीआरपी इंटर काॅलेज के मैदान पर प्रतियोगिता की तैयारी शुरू हो गई है। मंडलीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में जौनपुर, वाराणसी, गाजीपुर और चंदौली जिलों की टीमें हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन

पूर्व माध्यमिक विद्यालय के मंडल अध्यक्ष डाॅ. संतोष त्रिपाठी ने बताया कि मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में खेलकूद के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। दो दिवसीय मंडलीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का उद्घाटन 13 दिसंबर को एमएलसी बृजेश कुमार सिंह (प्रिंसू) सुबह 10 बजे करेंगे।
प्रतियोगिता का समापन 14 दिसंबर को होगा। समापन समारोह के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी और बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र होंगे। प्रतियोगिता में कुश्ती, जूड़ो, वाॅलीबाल, जिमनास्टिक, लंबी कूद, ऊंचीकूद, कबड्डी, खो-खो, गोलाफेंक, कराते, रंगोली प्रतियोगिता के भाषण आदि के साथ विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

तीनों जनपदों के खिलाड़ी अपनी टीम के साथ बीआरपी इंटर कॉलेज के मैदान पर 13 दिसंबर को पहुंच जाएंगी। जनपद स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ हो चुका है। शुक्रवार से मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरू होगी। मंडलीय प्रतियोगिता के समापन पर जनपदवार विजेता टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा। बीएसए डाॅ. गोरखनाथ पटेल ने बताया कि इस बार मंडलीय प्रतियोगिता कराने की जिम्मेदारी जौनपुर को मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें