फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: आज सैदुपुर बाजार में फुकेंगे तहसील प्रशासन का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। भाकपा माले सहित अन्य संगठनों की ओर से 16 सूत्री मांगो के समर्थन में गांधी पार्क में चल रहा धरना रविवार काे भी जारी रहा। इस दौरान सोमवार को सैदुपुर बाजार में तहसील प्रशासन का पुतला दहन करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

धरना के दौरान धरदे, धनावल तथा सपही (जंगल) सहित तमाम गांव में बाबा साहेब डॉ.भीमराव आंबेडकर पार्क बनवाने के लिए जमीन आवंटित करने, जिगना ग्राम सभा के कुसडेहरा मौजा स्थित नवीन परती जमीन को गरीबों भूमिहीनों में बांटने सहित कई मांगों को पूरा कराने के लिए चर्चा की गई। यह दौरान यह निर्णय लिया गया कि सैदुपुर बाजार में 23 जून, शिकारगंज बाजार में 24, बडौरा बाजार में 25, शहाबगंज बाजार में 27, उतरौत बाजार में 28 और चकिया गांधी पार्क तिराहे पर 30 जून को तहसील प्रशासन का पुतला दहन किया जाएगा।
इस अवसर पर सुनीता देवी, कृष्णावती देवी, गोपाल राम, सुनैना, काजल, शौकत अली, मंजू पासवान, सुनैना, काजल आदि रहे। अध्यक्षता कृष्ण देव बियार ने, संचालन राम वचन वनवासी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें