अलीनगर थाना क्षेत्र के मानस नगर गेट के समीप जीटी रोड पर रविवार को कार और स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों पर सवार लोग आपस में भिड़ गए और मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान जीटी रोड पर दोनों तरफ जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को समझाकर शांत कराया। मानस नगर निवासी लक्की अपनी कार से चकिया तिराहे की तरफ जा रहा था। वहीं, उसकी कार के पीछे आ रहे पीडीडीयू नगर निवासी अफरोज की स्कॉर्पियो ने अनियंत्रित होकर कार में टक्कर मार दी। हालांकि, दोनों वाहनों में सवार बाल-बाल बच गए लेकिन कार क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान दोनों वाहन से उतारकर आपस में भिड़ गए। कुछ देर बहसबाजी के बाद दोनों तरफ से मारपीट होने लगी। इस दौरान वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सड़क की दोनों पटरी पर वाहनों की कतार लग गई। जीटी रोड पर आवागमन शुरू हो गया और राहगीरों ने राहत की सांस ली।