फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमसभरी गर्मी के बाद झमाझम बारिश ने पहुंचाई राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। लगभग एक पखवारे की उमसभरी गर्मी के बाद रविवार को मौसम ने करवट बदली। सुबह से आसमान में बादल उमड़-घुमड़ रहे थे। दोपहर में हल्की बारिश हुई तो लोगों को हल्की राहत मिली। लेकिन शाम होते-होते झमाझम बारिश और हवा ने मौसम को खुशनुमा बना दिया और लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। लगभग पूरे जिले में कहीं कम तो कहीं मूसलाधार बारिश हुई। बारिश के चलते जिले के कई कस्बों और निचले इलाकों में पानी भर गया जिससे लोगों के आवागमन में काफी दिक्कत हुई।
विज्ञापन

भादों माह के पहले सप्ताह में ही हुई बारिश ने आने वाले समय में अच्छी बारिश का संकेत दे दिया है। बारिश न होने से लोग उमसभरी गर्मी से परेशान रहे। वहीं नगर के कुछ निचले वार्डों में बारिश के कारण जलभराव की स्थिति बन गई जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी। दोपहर ढ़ाई बजे के लगभग हल्की बारिश शुरू हुई। इसके शाम के लगभग छह बजे से करीब दो घंटे तक नगर में घंटे तक मूसलाधार बरसात हुई। बारिश ने किसानों की सूख रही धान की फसल को संजीवनी दे दी है। किसानों का कहना है कि इस समय फसल को पानी की सख्त आवश्यकता थी। इंद्रदेव के प्रसन्न होने से अब धान की फसल अच्छी होने की उम्मीद बढ़ गई है।
वहीं पड़ाव संवाददाता के अनुसार में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। स्थानीय चौराहे के आसपास बरसात का पानी भरने से लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई। बरसात रुकने के बाद ही चौराहे पर लोगों का आवागमन आरंभ हुआ। इसी तरह कमालपुर संवाददाता के अनुसार सकलडीहा- कमालपुर मार्ग ओवरलोड ट्रकों के आवागमन से ध्वस्त हो गया है। बारिश में मार्ग पर जलभराव होने से बाजार में पैदल निकलना मुश्किल हो गया है। गड्ढों में तब्दील हो चुकी सड़क पर दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें