पुलिस ने मैजिक वाहन से 18 बैटरी, आठ इन्वर्टर, चार कंप्यूटर, 01 प्रिंटर, चार मॉनिटर, एक लैपटॉप, तीन कूलर, तीन फ्रिज, एक कुर्सी, एक लोहे की आलमारी, एक साउंड सिस्टम, एक स्टैंड पंखा, एक लोहे की रॉड आदि बरामद किए। सीओ ने बताया कि बरामद समान की कीमत लगभग 11 लाख रुपये है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कौशिक बिंद, निवासी सिरसी थाना अलीनगर चन्दौली, रंजीत बिंद, निवासी हसनपुर कमहरिया थाना बबुरी,चंदौली, संजय कुमार बिंद, निवासी ग्राम बिलहरीडीह महेवा थाना अलीनगर, चंदौली, पवन कुमार बिंद, निवासी खेदन का पुरवा थाना अदलहाट, मिर्जापुर के रूप में हुई। सीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के विरूद्ध आवश्यक कार्रवाई कर चारों को जेल भेज दिया गया है।