सीएम के आगमन को लेकर तैयारी करते अफसर।
- फोटो : अमर उजाला
डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान कोई भी चूक या लापरवाही न हो। सभी व्यवस्थाएं यातायात, पार्किंग, सुरक्षा, रूट डायवर्जन की व्यवस्था ठीक कर लें। बुधवार को डीएम और एसपी ने जगदीशसराय गांव स्थित एक विद्यालय परिसर में बनाए जा रहे हेलीपैड का निरीक्षण भी किया। इस दौरान मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए उन्होंने स्थल की सुरक्षा और सुविधाओं की जांच की।
डीएम चंद्रमोहन गर्ग ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, वे कलेक्ट्रेट परिसर में वृक्षारोपण करेंगे। इसके बाद सभागार में जिले के विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे, जिसमें संबंधित विभागों के अधिकारी भाग लेंगे। सभी अधिकारियों को अपने-अपने विभाग से संबंधित जानकारी और प्रस्तुतियां तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साईं, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रतन वर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वाईके राय, प्रभागीय वनाधिकारी बी. शिवशंकर, अपर पुलिस अधीक्षक, जिला विकास अधिकारी, परियोजना अधिकारी, डीसी मनरेगा, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी और जिला पंचायत राज अधिकारी उपस्थित रहे।