फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी के निर्देश पर नगर में निकली तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। राष्ट्रवादी युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तिरंगा यात्रा निकालने को लेकर रविवार को विकास भवन के पास घंटे भर से अधिक समय तक नोकझोंक हुई। कार्यकर्ताओं का कहना था कि तिरंगा यात्रा की अनुमति के लिए पुलिस को अवगत करा दिया गया था, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस का कहना था कि कोई अनुमति नहीं ली गई है। इस पर पुलिस कर्मियों ने यात्रा पर रोक लगा दी। कोतवाल लक्ष्मण पर्वत ने कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन नहीं माने और अपनी जिद पर अड़े रहे। बाद में एसपी के निर्देश पर यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं की जिद और मामला बढ़ते देखकर कोतवाल ने इसके बाबत एसपी हेमंत कुटियाल को अवगत कराया। इसके बाद एसपी ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ तिरंगा यात्रा निकालने के निर्देश दिए। तब कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान के बाद नगर में तिरंगा यात्रा निकाल भ्रमण किया। अंत में नगर के श्रीराम जानकी शिव मठ मंदिर पहुंच सभा की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रवाद और जनहित के कार्यों में युवाओं ही सशक्त भूमिका है। युवा ही देश के भविष्य हैं। इनकी तरक्की के बिना देश की तरक्की नहीं हो सकती है। संगठन भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, सुभाष चंद्र के आदर्शों पर चल रहा है। देश में धर्म व समाज के प्रति युवाओं को बढ़ चढ़कर कार्य करना होगा। इस दौरान नित्यानंद पांडेय, चंद्रशेखर सिंह, हर्षित तिवारी, अभिषेक सिंह, विवेक सिंह, सूरज पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें