फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर के तीन तालाबों का होगा सुंदरीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर के राम मंदिर, सुभाष नगर और मुगलचक स्थित तालाबों के दिन जल्द ही बहुरने वाले है। चेयरमैन की पहल पर इन तालाबों पर रंगीन फौव्वारा लगाया जाएगा।इसके बाद अन्य तालाब के सुंदरीकरण से जुड़े अन्य कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए मंगलवार को राममंदिर स्थित तालाब की साफ-सफाई सभासद अशोक जायसवाल की ओर से कराई गई।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर के सुभाष नगर, राममंदिर और मुगलचक स्थित तालाब के किनारे सुबह और शाम को लोग टहलते है। लेकिन साफ-सफाई व रख रखाव के अभाव में वहां की स्थिति की ठीक नहीं थी। इसके देखते हुए चेयरमैन संतोष खरवार की ओर से इन तालाबों का सुंदरीकरण कराया जाना है। सबसे पहले इन तालाबों के बीच में साढ़े चार लाख रुपये की लागत से रंगीन फौव्वारा लगाया जाएगा। इसके बाद इसके सुंदरीकरण से जुड़े अन्य कार्य कराए जाएंगे। रंगीन फौव्वारा लग जाने से तालाब की रौनक बढ़ जाएगी। वहीं शाम को तालाब के किनारे टहलने आने वाले लोगों का मन भी रंगीन फौव्वारा देखकर प्रफुल्लित हो उठेगा। इस संबंध में चेयरमैन संतोष खरवार ने बताया कि तालाब के सुंदरीकरण का कार्य कई चरणों में पूरा होगा। सबसे पहले तालाब के बीच में मनमोहक रंगीन फौव्वारा लगाया जाएगा। इसके बाद धन की उपलब्धता होते ही सुंदरीकरण से जुड़े अन्य कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें