फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के करंट से तीन लोगों की मौत, मचा कोहराम

विज्ञापन
नेशनल चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल विजेता विकास का पीडीडीयू नगर में स्वागत करते लोग। संवाद - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। चंदौली जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में सोमवार को बिजली करंट से तीन लोगों की मौत हो गई। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के ओडवार गांव में निर्माणाधीन मकान में काम करते हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई। दूसरी घटना बबुरी क्षेत्र के टड़िया गांव की है। जहां घर की बिजली ठीक करते समय करेंट लगने से युवक की जान गई। तीसरा हादसा बलुआ थाना क्षेत्र के मथेला गांव में दुकान का शटर उठाते समय करेंट लगने से युवक की मौत की है।
विज्ञापन

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के ओड़वार गांव निवासी दीपक कुमार (30) मजदूरी कर अपना परिवार चलाता था। सोमवार को दीपक गांव में निर्माणाधीन मकान पर काम करने पहुंचा। बताया जाता है काम के दौरान दीपक अपने एक अन्य साथी के साथ गड्ढे में पिलर निर्माण के लिए छड़ डालने लगा। इस दौरान उसने उपर से गुजरे हाई वोल्टेज तार को ध्यान नहीं दिया, परिणामस्वरुप तार से छड़ छू गया। इस दौरान करंट लगने से दीपक झुलस गया, जबकि उसके साथ काम करने वाले को तीव्र झटका लगा। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई, दीपक को जबतक उपचार के लिए अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की गई, उसकी मौत हो गई। दीपक की मौत की सूचना मिलने पर उसके घर पर कोहरा मच गया। विधवा पत्नी चंदा का रो-रोकर बुरा हाल था। बताते चले दीपक की शादी पांच वर्ष पूर्व हुई थी, लेकिन उसे अभी कोई संतान भी नहीं थी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजी।
दूसरी घटना बबुरी क्षेत्र के टड़िया गांव की है। यहां अलवदिया गांव निवासी नसीम शेख (38) घर की बिजली ठीक कर रहा था। तभी करेंट लगने से उसकी मौत हो गई। तीसरी घटना बलुआ थाना क्षेत्र के मथेला गांव की है, यहां गांव निवासी अशोक चौरसिया (17) पुत्र मनीष कुमार सोमवार की सुबह अपनी दुकान खोलने गया। लेकिन कही से शटर में करंट उतरने के कारण उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिए।

पीडीडीयू नगर के ओड़वार में बिजली की चपेट में आने से हुई युवक की मौत के बाद रोते बिलखते परिवार के लो- फोटो : CHANDAULI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें