फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन मिले नए कोरोना संक्रमित, 13 संक्रमित हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में शुक्रवार को तीन नए संक्रमित मिले हैं, जबकि 13 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। इस तरह सक्रिय मरीजों की संख्या कम होकर 25 रह गई है। इसकी पुष्टि डीएम संजीव सिंह ने की है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव पर रोक लगी है। लगातार संक्रमितों की संख्या कम हो रही है। वहीं ठीक होनेे वालों की संख्या बढ़ रही है। शुक्रवार को मिली कोरोना रिपोर्ट में एक बालक, दो पुरुषों में संक्रमण की पुष्टि हुई। तीनों लोकल ट्रैवलिंग या अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं। संक्रमितों में चंदौली, शहाबगंज और चकिया ब्लाक के एक एक रहवासी हैं। दूसरी तरफ शुक्रवार को 13 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। जबकि कोरोना जांच के लिए आज 1436 नमूने एकत्र किए गए। इस प्रकार जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 17880 हो गई। इनमें एक्टिव केस की संख्या 25 है जबकि अब तक 17477 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें