फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: जिले के तीन नगर निकायों ने शासन को नहीं भेजी गड्ढा मुक्ति की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयूू नगर। नगर निकाय निदेशालय ने प्रदेश के सभी नगर निकायों से सड़कों के गड्ढामुक्ति की रिपोर्ट तलब की थी। समयावधि बीत जाने के बाद भी जिले की दो नगर पंचायतों और एक नगर पालिका से रिपोर्ट नहीं भेजी गई। अब शासन ने तीन दिनों के भीतर रिपोर्ट भेजने के लिए नगर निकायों को हिदायत दी है।
विज्ञापन

नगर निकाय क्षेत्र में सड़कों को गड्ढा करने के लिए शासन ने आदेश जारी किया था। इसके बाद नगर निकाय निदेशालय ने 13 अक्टूबर को नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को पत्र भेजकर गड्ढा मुक्त की गई सड़कों के बाबत रिपोर्ट मांगी थी। डेढ़ माह से अधिक समय बीतने के बाद भी प्रदेश के 467 निकायों ने यह रिपोर्ट शासन को अब तक नहीं भेजी है। इसमें जिले की नगर पंचायत चकिया, चंदौली और नगर पालिका पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर भी शामिल है। इस लापरवाही को देखते हुए निदेशालय ने फिर से पत्र जारी कर तीन दिनों के भीतर रिपोर्ट भेजने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें