फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: शहर में रोज लग रहा जाम, फेल हो रहे सारे इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। प्रशासन के तमाम प्रयास और इंतजाम के बाद भी शहर में रोजाना लग रहे जाम पर लगाम नहीं लग पा रहा है। यहां देेश के प्रमुख रेलवे स्टेशन पीडीडीयू जंक्शन होने से रोजाना हजारों यात्रियों का आवागमन होता है। स्टेशन के सामने सड़क के अलावा नई सट्टी, रस्तोगी गली, परमार कटरा आदि जाम के प्रमुख स्थान हैं।
विज्ञापन

नगर स्थित जीटी रोड पर हर रोज जाम लग जा रहा है। जबकि यातायात व्यवस्था के लिए यातायात विभाग समेत कोतवाली पुलिस की ओर से पिकेट पर सिपाहियों की ड्यूूटी लगाई जाती है। होम गार्ड भी दिनभर ड्यूटी करते हैं। इसके बावजूद शहर को जाम से मुक्ति नहीं मिल रही है। वहीं दूसरी तरफ जिम्मेदार अधिकारियों के पास भी इसका कोई ठोस उपाय नहीं है। नगर में कोतवाली से लेकर जीटीआर ब्रिज तक जीटी रोड पर नई सट्टी, रस्तोगी गली, परमार कटरा , गल्लामंडी तिराहे व रेलवे स्टेशन के समीप सुबह से जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। दिन में लगभग एक किलोमीटर की दूरी तय करने में आधे घंटे का समय लग जाता है। जाम के कारण सबसे अधिक परेशानी स्टेशन जाने वाले यात्रियों को होती है। कई बार जाम के चलते यात्रियों की ट्रेनें छूट जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें