फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी का अवैध खनन कर रहे पोकलेन सहित तीन डंपर सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। अलीनगर थाना क्षेत्र के भुपौली-कैली-सलेमपुर में मंगलवार को मिट्टी का अवैध खनन कर रहे पोकलेन व तीन डंपर को ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम अजय मिश्रा ने पकड़कर सीज करते हुए अलीनगर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

डीएम संजीव सिंह के निर्देश पर एसडीएम मिट्टी का अवैध खनन व ओवरलोड बालू ट्रैक्टरों के खिलाफ अभियान चला रहे है। इस दौरान दर्जनों ओवरलोड ट्रैक्टरों को विभिन्न थानों में सीज किया जा चुका है। बावजूद इसके हौसला बुलंद खनन माफिया अभी भी चोरी छिपे इस काम मे लगे है। मंगलवार को गंगा के तटवर्ती भूपौली-कैली-सलेमपुर गांवों के समीप मिट्टी का अवैध खनन कर रहे एक पोकलेन सहित तीन डंपर को एसडीएम ने पकड़कर सीज कर अलीनगर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। एसडीएम की इस करवाई से अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। इस संबंध में एसडीएम ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर छापा मारी गई है। अवैध खनन करने वालों व ओवरलोड ट्रैक्टरों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें