चहनियां के चकनौदर गांव में विस्फोट के बाद बिखरा पड़े सिलिंडर के अवशेष। संवाद
- फोटो : बकरीद पर सुरक्षा के लिए नासिरगंज बाजार में गश्त करते पुलिसकर्मी।
चहनिया (चंदौली)। बलुआ थाना क्षेत्र के चकनौदर गांव में भरत यादव के करकट से बने घर में मंगलवार की रात में घरेलू गैस सिलिंडर फट गया।
धमाका इतना तेज था कि करकट का मकान जमींदोज हो गया। धमाके की आवाज करीब तीन किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। हादसे में लालव्रत यादव की पत्नी शकुंतला देवी (38), शुभम यादव (17), शिवम यादव (14), भरत यादव के पुत्र राहुल यादव (18), जोगिंदर यादव (20) घायल हो गए।
सभी को पीएचसी चहनिया ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। बुधवार की दोपहर में सभी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। घर के बाहर बंधे पशुओं को भी चोटें आईं हैं। गृहस्थी का सामान जल गया है।