फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गया स्टेशन उड़ाने की धमकी 

Sat, 23 Apr 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
यात्री के बैग की जांच करती जीआरपी।
विज्ञापन
माओवादियों ने गया के स्टेशन प्रबंधक को पत्र भेजकर गया रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी दी है। गुरुवार की देर रात पत्र मिलते ही खलबली मच गई। इसके मद्देनजर रेलवे ने हाईअलर्ट घोषित कर दिया। गया रूट से आने-जाने वाली सभी ट्रेनों पर सुरक्षा तंत्रों को नजर रखने के निर्देश दिए गए। एहतियातन रात्रिकालीन सभी महत्वपूर्ण ट्रेनों के आगे पायलट इंजन चलाया जाएगा।
विज्ञापन

 गया रेलवे स्टेशन के स्टेशन प्रबंधक को माओवादियों ने पत्र भेजकर गया रेलवे स्टेशन उड़ाने की धमकी दी है। पत्र मिलने के बाद सुरक्षा तंत्रों ने वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त रमेश चंद्रा को अवगत कराया। वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त ने गया रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ा दिए हैं। रेलवे प्रशासन ने रात में गया और मुगलसराय होकर आगे जाने वाली राजधानी समेत सभी महत्वपूर्ण और अति महत्वपूर्ण ट्रेनों के आगे एडवांस पायलट इंजन चलाने का निर्देश दिया है। बरवाडीह-सोननगर रेलखंड पर रात्रिकालीन ट्रेनें जैमर लाइट के सहारे चलाई जाएंगी।
 इस संबंध में डीआरएम     विद्या भूषण ने कहा कि सुरक्षा को लेकर मंडल रेल प्रशासन सतर्क है। पत्र लिखने वाले की जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें