फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेरह मिले नए कोरोना संक्रमित, दो हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। शनिवार को 13 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं दो स्वस्थ घोषित किए गए हैं। इस तरह जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 44 हो गई है। इसकी पुष्टि डीएम संजीव सिंह ने की है।
विज्ञापन

शनिवार को आई कोरोना रिपोर्ट में छह पुरुष और सात महिलाओं में संक्रमण की पुष्टि हुई। सभी लोकल ट्रैवलिंग अथवा अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं। शनिवार को मिले संक्रमितों में धानापुर के आठ, शहाबगंज का एक, चहनियां के एक, बरहनी के एक, सकलडीहा के एक और एक नियामताबाद ब्लाक के रहवासी हैं। शनिवार को कोरोना की जांच के लिए कुल 1359 नमूने संग्रहित किए गए। इस प्रकार जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18010 हो गई। इनमें एक्टिव केस की संख्या 44 है जबकि अब तक 17586 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें