फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकरधारियों ने किया ऐलान,

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकरधारियों ने किया ऐलान, 14 फरवरी से दोनों इंडियन बैंकों में होगी तालाबंदी
विज्ञापन

चंदौली। जिले में इंडियन बैंक में हुई 40 बैंक के लॉकरों तोड़कर करोड़ों रुपए के गहने और जेवरातों की डकैती के मामले में बैंक की लापरवाही और उपभोक्ताओं से सही तरीके से जानकारी शेयर न करने के बाद सभी लॉकरधारियों का गुस्सा बढ़ने लगा है। शुक्रवार तक की समय सीमा समाप्त होने के बाद भी बैंक से कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है, जिससे लगने लगा है कि बैंक सारे मामले से अपना पल्ला झाड़ने लगा है। बैंक की गैरजिम्मेदाराना हरकत के कारण अब बैंक के लॉकरधारियों ने 14 फरवरी दिन सोमवार से दोनों इंडियन बैंक में तालाबंदी का ऐलान किया है।
बैंक के आला अधिकारियों के साथ पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल व बैंक लॉकरधारियों की 7 फरवरी की संयुक्त बैठक में 8 फरवरी की प्रस्ताविक तालाबंदी टाल कर बैंक को सारे मामले हल करने और अधिकतम मुआवजा देने का रास्ता खोजने का समय दिया गया था, जिसमें बैंक के आला अफसरों ने पुलिस की मौजूदगी में 11 फरवरी दिन शुक्रवार को सबकुछ क्लीयर करने का आश्वासन दिया था। जब शुक्रवार को 3 बजे तक बैंक वालों या पुलिस के पास से किसी को कोई मैसेज नहीं गया तो लगभग एक दर्जन से अधिक लॉकरधारी बैंक जा पहुंचे और उनको अपना फैसला सुना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद नाराजधारी एसपी से मिलने उनके आवास पर गए जहां से उनको पुलिस अधीक्षक कार्यालय बुलाया गया और वहीं पर पुलिस कप्तान अंकुर अग्रवाल ने बात की। जब बैंक के द्वारा किसी तरह की कोई बात न किए जाने व मुआवजे के संदर्भ में सही-सही जानकारी न दिए जाने की बात कप्तान को बतायी गयी तो वह बैंक मामले में कोई टिप्पणी करने से मना कर दिया और कहा कि आप लोग अपना आंदोलन करने के लिए स्वतंत्र हैं। पुलिस आपके बीच में नहीं आएगी। वहीं पुलिस कप्तान ने मामले के खुलासे के बारे में जानकारी देते हुए थोड़ी और मोहलत मांगी है। पुलिस का कहना है कि कई कड़ियां जुड़ रही हैं। जल्द ही इतनी बड़ी घटना का अनावरण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें