फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक के पुत्र का शव पहुंचते ही मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
ताराजीवनपुर। क्षेत्र के अलीनगर निवासी व मुगलसराय हास्पिटल के संचालक डा. राजकुमार जायसवाल के चिकित्सक पुत्र शुभम जायसवाल (26) का शव बुधवार को उनके आवास पर पहुंचा। शव के पहुंचते ही कोहराम मच गया। अंतिम दर्शन करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। परिजनों के चित्कार से घर का माहौल गमगीन हो गया। वहां मौजूद हर किसी का आंख नम हो गईं।
विज्ञापन

चिकित्सक डा.राजकुमार जायसवाल के 26 वर्षीय पुत्र शुभम जायसवाल की बीते सोमवार की देर रात महाराष्ट्र के वर्धा जिले के सेलसुरा के पास सड़क हादसे में मौत हो गई थी। वह वर्धा के ही सांगवी मेघे मेडिकल कालेज में एमबीबीएस का छात्र था। मेडिकल कालेज के सात छात्र जन्मदिन की पार्टी मनाकर देर रात कार से लौट रहे थे। अनियंत्रित कार नदी के पुल को तोड़ते हुए गहरी खाई में गिर पड़ी। भीषण दुर्घटना में सभी कार में सवार सात छात्रों की मौत हो गई। शुभम तीन भाइयों में सबसे छोटा था। सबसे बड़े भाई की भी करीब 10 वर्ष पूर्व तालाब में डूबने से मौत हो गई थी। डा. राजकुमार के पुत्र का शव लेकर अलीनगर अपने घर पहुंचने से पूर्व ही उनके घर पर काफी संख्या में भीड़ एकत्र हो गई थी। हर कोई शुभम के अंतिम दर्शन करना चाहता था। शव का अंतिम संस्कार वाराणसी स्थित मणिकर्णिका घाट पर किया गया जहां मुखाग्नि पिता ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें