फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: धान खरीद में न हो लापरवाही

विज्ञापन
चंदौली में अ​धिकारियों के साथ बैठक करते सैयदराजा के भाजपा विधायक सुशील सिंह। स्वयं
विज्ञापन
चंदौली। सैयदराजा के भाजपा विधायक सुशील सिंह ने बुधवार को लोक निर्माण विभाग चंदौली स्थित डाक बंगले पर जिले के अपर जिलाधिकारी, सहायक आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, पीसीएफ, एफसीएस, यूपीएसएस, पीसीयू तथा सभी धान खरीद समितियों के प्रभारियों के साथ विस्तृत बैठक कर धान क्रय व्यवस्था की समीक्षा की।
विज्ञापन

बैठक में विधायक ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि धान क्रय नीति का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी से पूर्णतः मुक्त रखना है। इसलिए धान खरीद से जुड़े प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी समझें और पूरी ईमानदारी के साथ कार्य करें।
विधायक सुशील सिंह ने कहा कि सभी धान क्रय केंद्र प्रभारी प्रतिदिन समय से केंद्र खोलें। धान खरीद और उठान के दौरान केंद्रों पर बोरों की उपलब्धता सहित किसी भी प्रकार की सामग्री या संसाधन की कमी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि धान खरीद में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी केंद्र पर धान की खरीद में ढिलाई या किसानों को परेशान करने की शिकायत मिली तो संबंधित के विरुद्ध तत्काल कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विधायक ने कहा कि धान खरीद का उद्देश्य किसानों को उचित मूल्य उपलब्ध कराना है। यदि किसी भी स्तर पर बिचौलियों से खरीद-फरोख्त की जानकारी मिली तो संबंधित केंद्र प्रभारी को जिम्मेदार मानते हुए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसान स्वयं अपना धान बेचने केंद्र पर आएं और उन्हें पूरे सम्मान व पारदर्शिता के साथ सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
बैठक में अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार, सहायक आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता प्रकाश उपाध्याय, डिप्टी आरएमओ राघवेंद्र सिंह रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें