चंदौली। डीएम संजीव कुमार सिंह ने मंगलवार को नौगढ़ के वृंदावन स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किचन, क्लास रूम और छात्रावास परिसर की साफ-सफाई को देखा और व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने छात्राओं से पूछा कि उन्हें मेन्यू के अनुसार भोजन मिलता है या नहीं। इस पर छात्राओं ने डीएम को गुणवत्तापूर्ण व समय पर भोजन मिलने की बात बताई। छात्राओं द्वारा शुद्ध पेयजल नही मिलने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद बीडीओ व बीईओ को तत्काल पेयजल का प्रबंध कराने का निर्देश दिया। साथ ही विद्यालय में समुचित प्रकाश के लिए सोलर बैटरी आदि का प्रबंध सुनिश्चित कराए जाने को कहा। परिसर में नियमित साफ-सफाई कराने व छात्राओं को मेन्यू के अनुसार भोजन दिए जाने का निर्देश भी दिया। संवाद