फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल की दूकान से लाखों की चोरी

Sun, 29 Jan 2017 01:36 AM IST
chandauli
विज्ञापन
दुकान में चोरी के बाद मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : chandauli
विज्ञापन
नगर के वार्ड संख्या नौ आजाद नगर में स्थित मोबाइल व घड़ी की दुकान में छत के सहारे घुसे चोरों ने शुक्रवार की रात लाखों रुपये मूल्य के सामान चुरा लिए। सुबह दुकान खोलने आए दुकान मालिक रवि वर्मा को चोरी का पता चला। रवि की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया और चोरों का जल्द पता लगाने का आश्वासन दिया। वहीं चोरी की इतनी बड़ी वारदात से इलाके में दहशत है।
विज्ञापन


नगर के उत्तरी बाजार निवासी रवि वर्मा की घर से कुछ दूर किराए के मकान में मोबाइल और घड़ी की दुकान है। प्रतिदिन की तरह रात में दुकान बंद कर रवि घर चला आया। आधी रात के बाद चोर छत के सहारे  दूकान में घुस गए और नकदी सहित मोबाइल, लैपटाप, कंप्यूटर सेट सहित लाखों रुपये मूल्य के सामान ले उड़े।
सुबह रवि जब दुकान खोलने पहुंचा तो दुकान का ताला टूटा हुआ देख कर उसके होश उड़ गए। रवि के अनुसार चोरों ने रात में चोर  ने छत के सहारे दुकान के पिछले हिस्से का दरवाजा तोड़कर उसमे रखे 3500 रुपये नकद, 24 नए  मोबाइल सेट,  रिपेयरिंग के लिए रखे 15 पीस मोबाइल, 30 पीस बैटरी, 60 पीस  घड़ी , 5 पीस चिप, एक सीपीयू,  मॉनीटर, यूपीएस, एक लैपटाप गायब हैं।
विज्ञापन


रवि की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने  निरीक्षण किया और लोगों से चोरी के बारे में जानकारी हासिल की।
उधर, क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों से स्‍थानीय नागरिकों और दूकानदारों में नाराजगी है। उनका कहना है कि क्षेत्र में पुलिस गश्त न होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं। लोगों ने इलाके में पुलिस की गश्त बढ़ाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें