फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: अत्याधुनिक सिंथेटिक बैडमिंटन कोर्ट पर खेलेंगे चकिया के युवा

विज्ञापन
चकिया में निर्माणाधीन पार्क में सिंथेटिक बैडमिंटन कोर्ट का निरीक्षण करते चेयरमैन गौरव श्रीवास्त - फोटो : Archive
विज्ञापन
चकिया। वनांचल इलाके के युवा अब अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त सिंथेटिक बैटमिंटन कोर्ट पर खेल का अभ्यास करेंगे। नगर के वार्ड नंबर 5 मां काली नगर में राम जानकी मंदिर ठाकुर बाग परिसर में 3900 वर्ग फीट में बैडमिंटन कोर्ट बनकर लगभग तैयार है।
विज्ञापन

पिछले दिनों चकिया के भाजपा विधायक कैलाश आचार्य और चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने पं. दीनदयाल आदर्श योजना के तहत बैडमिंटन कोर्ट के निर्माण का प्रस्ताव रखा था।
इस पर शासन की ओर से बैडमिंटन कोर्ट के लिए 88 लाख रुपये स्वीकृत किए गए। नगर के वार्ड नंबर 5 मां काली नगर स्थित राम जानकी मंदिर ठाकुर बाग परिसर के पास 3900 वर्ग फीट जमीन उपलब्ध होने पर बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण शुरू हुआ। अब इसका निर्माण अंतिम चरण में हैं। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस पार्क में बैडमिंटन के खिलाड़ियों के लिए सिंथेटिक बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण किया जा रहा है। इसका लाभ नगर क्षेत्र व आसपास के बैडमिंटन खेल से जुड़े युवाओं को लाभ मिलेगा। बैडमिंटन खेलने वाले सुशील जायसवाल, केदारनाथ कसौधन, सुनील मद्धेशिया, विकास मद्धेशिया, रतन खत्री, अनुराग पटेल, मिथिलेश जायसवाल, रोहित शर्मा आदि ने बताया कि सिंथेटिक बैडमिंटन कोर्ट की स्थापना से बैडमिंटन खेलने में सुविधा होगी। चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने शुक्रवार को पार्क में बन रहे सिंथेटिक बैडमिंटन कोर्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र के बैडमिंटन के युवा खिलाड़ियों की प्रतिभाओं को ध्यान में रखते हुए अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस पार्क में 24 फीट चौड़ा व 48 फीट लंबा सिंथेटिक बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण अंतिम चरण में है। जल्दी ही इसका उद्घाटन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें