फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 250 केवीए के दो ट्रांसफाॅर्मर लगे

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। क्षेत्र के असना गांव में लंबे समय से चल रही ओवरलोड और लो वोल्टेज की समस्या को देखते हुए शुक्रवार को 100 की जगह 250 केवीए के दो नए ट्रांसफाॅर्मर लगाए गए। इससे ग्रामीणों को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

असना गांव में लगे 100 केवीए के दोनों ट्रांसफाॅर्मर पर अधिक लोड होने के कारण आए दिन बिजली आपूर्ति में गतिरोध पैदा हो रहा था। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। गांव निवासी पूर्व मंडल महामंत्री धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने इस समस्या से सैयदराजा के भाजपा विधायक सुशील सिंह को अवगत कराया था और ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता वृद्धि की मांग की थी। इस पर शुक्रवार को बिजली निगम ने 100 केवीए के दो ट्रांसफाॅर्मर की जगह 250 केवीए के दो नए ट्रांसफाॅर्मर लगा दिए। गांव के नरेंद्र सिंह, गोपाल सिंह, मुग्गन सिंह, भरत खरवार, पिंटू बिंद आदि ने इस पर खुशी जताई। जेई घनश्याम का कहना है कि असना में दो नए ट्रांसफाॅर्मर लगाए हैं। अन्य गांवों में जहां क्षमता वृद्धि की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें