फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक महीने में सड़क खराब

Tue, 02 Feb 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा विकास खंड अंतर्गत नसीरपुर पट्टन गांव की दलित बस्ती में जाने के लिए जिला पंचायत निधि से बनी सड़क एक माह के भीतर ही खराब हो गई।
विज्ञापन


इससे नाराज होकर ग्रामीणों ने सोमवार की सुबह जिला पंचायत के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही रोड को ठीक नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।


ग्रामीणों ने बताया कि नसीरपुर पट्टन गांव में दलित बस्ती में जाने के लिए एक माह पूर्व ही सीसी रोड का निर्माण किया गया। इससे बस्ती के लोगों को लगा कि अब उनकी राह आसान होगी, लेकिन बनने के एक माह बाद ही  सड़क धंसने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क बनने के दौरान ही ग्रामीणों ने ठेकेदार और विभागीय अधिकारियों से मानक का अनुपालन न होने की शिकायत की थी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।

 इसका नतीजा यह हुआ कि सड़क एक माह के भीतर पूरी तरह खराब हो गई। प्रदर्शन करने वालों में गुड्डू कन्हैया लाल, बाबूलाल, भंटू राऌम, गुलाब, श्रवण,  लल्लू, शशि, राजा, ओमप्रकाश, विशाल, रामकुंवर, निब्बू आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें