कोरोना संक्रमण से मृत युवक की पत्नी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसके पहले धानापुर विकाख खंड के अमरा गांव निवासी कोरोना संक्रमण से मृतयुवक की पत्नी ने मंगलवार को एंबुलेंस में एक बच्चे को जन्म दिया था। एंबुलेस कर्मचारियों ने जच्चा-बच्चा को जिला अस्पताल पहुंचाया। डीएम ने इसकी पुष्टि की है।
अमरा गांव निवासी युवक की मौत के बाद जांच रिपोर्ट पाजिटिव आई थी। उसके बाद प्रशासन ने सभी परिवार वालों की सैंपलिंग कराई थी। मंगलवार को मृतक की पत्नी को प्रसव पीड़ा हुई तो एंबुलेंस के माध्यम से धानापुर सीएचसी लाया गया। जहां से चिकित्सकों की टीम ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन बीच रास्ते में उसने एंबुलेंस में बच्चे को जन्म दिया।
इसके बाद दोनों को एंबुलेंस कर्मचारियों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं, देर रात महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। डीएम नवनीत सिंह चहल के अनुसार 30 मई को महिला का सैंपल लिया गया था। उसके संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों का पता लगाया जा रहा है।