फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस पलटी, मरीज सहित पांच जख्मी

विज्ञापन
सैयदराजा के भतीजा रोड के समीप एंबुलेंस पलटने के बाद सवार से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
सैयदराजा। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर भतीजा मोड़ के समीप मंगलवार की दोपहर 12 बजे एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में मरीज सहित पांच लोग जख्मी हो गए। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। घटना के बाद सड़क पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस हटवा कर जाम खत्म कराया। एंबुलेंस बीएचयू से मरीज को लेकर झारखंड जा रही थी कि हादसा हो गया। झारखंड के गोसियारा थाना हुसैैनाबाद झारखंड निवासी अवधेश कुमार अपनी बीमार माता सीता देवी (60) को लेकर बहन रीना देवी (40) और दोस्त जयप्रकाश (28) के साथ बीएचयू आया था। चिकित्सक को दिखाने के बाद मंगलवार को लंका से किराए पर एंबुलेंस लेकर उससे घर वापस जा रहा था। दोपहर में एंबुलेंस सैयदराजा के भतीजा मोङ स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप पहुंची थी कि अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे सभी एंबुलेंस में फंस गए। आस पास के लोगों ने सभी को बाहर निकाला। इसमें चालक प्रदीप पटेल (25), खलासी मनोज (23) को अधिक चोट आई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल भेजा। वहीं दूसरे एंबुलेंस की सहायता से घायल सीता देवी सहित चार लोगों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, घटना के बाद सड़क पर जाम लग गया। पुलिस ने एंबुलेंस को हटवा कर जाम खत्म कराया। इसके बाद वाहनों का आवागमन शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें