फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: कनेक्शन नहीं लेने वालों से जलकर की वसूली स्थगित होने के आश्वासन पर धरना समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। नगर पंचायत क्षेत्र में पेयजल कनेक्शन नहीं लेने वालों से भी 30 रुपये प्रतिमाह जलकर वसूले जाने के खिलाफ गांधी पार्क में चल संघर्ष समिति का धरना आश्वासन मिलने पर 60वें दिन समाप्त हो गया। प्रदर्शनकारियों को कनेक्शन नहीं लेने वालों से जलकर की वसूली स्थगित किए जाने का आश्वासन दिया गया। वसूली पर स्थायी रूप से रोक लगाने के लिए शासन को पत्र लिखा गया है। स्वकर की वसूली में भी गरीबों के हितों का ध्यान रखने का भी चेयरमैन द्वारा आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन

बीते 25 अप्रैल को नगर पंचायत बोर्ड की बैठक के दौरान वार्ड नंबर-6 सिविल लाइन पूर्वी की सभासद मीना विश्वकर्मा ने पेयजल का कनेक्शन न लेने वाले नागरिकों से 30 रुपये प्रतिमाह जलकर न लेने का प्रस्ताव दिया था। जिसे बाकी सभासदों ने समर्थन देते हुए इसे समाप्त करने की मांग की थी। बीते 9 मई को नगर पंचायत के चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने सभासदों के प्रस्ताव को लखनऊ पहुंचकर विकास अनुभाग में सौंप दिया है। रविवार को चेयरमैन के लिखित पत्र के साथ नायब तहसीलदार व नगर पंचायत के लेखा लिपिक राकेश रोशन आदि धरना स्थल पहुंचे और धरने पर बैठे लोगों को पत्र दिया। जिसमें शासन का निर्देश आने तक नगर पंचायत क्षेत्र में पेयजल कनेक्शन न लेने वाले नागरिकों से जलकर न लेने की सूचना दी गई है। वहीं स्वकर की वसूली में गरीब नागरिकों के हितों का ध्यान रखने की भी सूचना पत्र के माध्यम से दी गई। इसके बाद धरना रविवार को समाप्त कर दिया गया। धरना स्थल जन संघर्ष समिति के लालचंद सिंह, वशिष्ठ मौर्य, सुभाष खरवार, मोहन चौहान, राकेश मोदनवाल, शंभूनाथ सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें