फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसजी कमांडो का पार्थिव शरीर पहुंचा गांव, अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासखंड के हीरामनपुर गांव निवासी 41 वर्षीय एनएसजी कमांडो राकेश कुमार यादव का पार्थिव शरीर मंगलवार की शाम करीब साढ़े चार बजे उनके निवास पर पहुंचा। शव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं जवान के अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

राकेश कुमार यादव 2001 में सेना में जीडी पद पर नियुक्त हुए थे। जो एनएसजी में कमांडो के पद पर पंजाब के भटिंडा में तैनात थे। कुछ दिनों पूर्व उनकी पदोन्नति जेसीओ पद पर हुई थी। इसकी ट्रेनिंग के लिए उन्हें कर्नाटक के बेंगलुरु प्रशिक्षण केंद्र में भेजा गया था। रविवार को प्रशिक्षण के दौरान ही हृदयाघात से उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी वंदना यादव, पुत्री सपना व पुत्र मोहित, पिता रामजनम व मां समुद्रा देवी व भाई रमेशचन्द्र सहित अन्य परिजन काफी सदमे में रहे। मंगलवार को उनका पार्थिव शरीर दोपहर करीब 12 बजे बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचा। जहां 39 जीटीसी वाराणसी के सैनिक पार्थिव शरीर को सेना के वाहन से हिरामनपुर के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें