फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल से बताए भविष्य के खतरे

Sun, 01 Nov 2015 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के लक्ष्मी पब्लिक स्कूल में शनिवार को आयोजित विज्ञान कला प्रदर्शनी में छात्रों ने एक से बढ़कर एक    माडल के माध्यम से विज्ञान कला का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


 छात्रों ने माडल के माध्यम से देश में भविष्य के खतरे और उनसे बचाव के उपाय प्रदर्शित किए गए। मिसाइल और पावर प्लांट को सराहा गया।


प्रदर्शनी का उद्घाटन विद्यालय के उप प्रबंधक संजय कुमार ने परंपरागत किया।

 इस दौरान आठवीं कक्षा की छात्रा  कृति, जैपलिन, जागृति आदि ने इंडियन मिसाइल बनायी तो   प्रिया, सफा नाज और आइसा ने पावर प्लांट सेल।

 विज्ञान ग्रूप की छात्राओं ने  पेंडूलन वेब, छठी कक्षा की छात्रा खुशी ने डेमोनेस्ट्रेशन, स्मार्ट विलेज, आठवीं के छात्र फैजल ने टेलीस्कोप, आठवीं की झिलमिल ग्रूप ने हाउस आफ द फ्यूचर, नेहा ग्रूप ने सोलर वाटर हीटर।

 आठवीं की सीवेज वाटर ट्रीटमेंट, आठवीं की सरिता ग्रूप ने वाटर रिसाइकिल एंड वाटर हार्वेस्टिंग, गंगा बचाओ पर आधारित माडल को उपस्थित लोगों ने सराहा। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी आैर छात्र-छात्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें