कंदवा के मां भवानी प्राकट्य स्थल कसवढ़ डेहरियाडीह में फीता काटकर रबड़मोल्ड इण्टर लॉकिंग मार्ग क
- फोटो : स्वयं
कंदवा। सैयदराजा के भाजपा विधायक सुशील सिंह की पत्नी किरन सिंह ने मंगलवार को मां भवानी प्राकट्य स्थल कसवढ़ डेहरियाडीह जाने वाली 10.80 लाख रुपए से बनी रबड़ मोल्ड इंटरलॉकिंग का लोकार्पण किया।
सैयदराजा विधायक की विधायक निधि से 110 मीटर लंबी सड़क का निर्माण कराया गया है। विधायक के बाहर होने के कारण उनकी पत्नी किरन सिंह ने लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास और धर्म के काम के लिए हमेशा समर्पित रहेंगे। इस दौरान ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य संध्या सिंह, विक्की सिंह, सोनू सिंह, दीपू सिंह, सोनू दुबे, राजेश उपाध्याय, अछैबर उपाध्याय, जयप्रकाश सिंह आदि रहे। संवाद