फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरने लगा पारा, नगर में अब तक नहीं जले अलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। बदलते मौसम के साथ हर दिन तापमान गिर रहा है। रात में शहर में तापमान आठ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जा रहा है। वहीं ठंड हवाओं के थपेड़े रात में लोगों की परेशानी और अधिक बढ़ा दे रहे हैं। इसके बावजूद नगर में अब तक नगर पालिका की ओर से अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। सड़क किनारे अलाव नहीं जलाये जाने से यात्रियों समेत अन्य लोगों को सर्द हवाओं के बीच रात गुजारनी पड़ रही है। इसके अलावा गिरते तापमान से पशुओं को भी काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

नगर पालिका की ओर से हर वर्ष ठंड के मौसम में अब तक नगर के विभिन्न स्थानों पर अलाव जलवा दिया जाता था। पालिका प्रशासन की ओर से नगर में पचास से अधिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की जाती थी। इमसें शहर के प्रमुख चौराहो से लेकर अन्य स्थान शामिल होते थे। नगर के गल्लामंडी चौराहा, कसाब महाल चौराहा, काली महाल चौराहा, जीटी रोड काली मंदिर के समीप, चकिया तिराहा, आलू मिल के समीप, सकलडीहा तिराहा रेलवे सर्कुलेटिंग एरिया समेत विभिन्न स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की जाती थी। इसके चलते राहगीरों से लेकर मजदूरों, यात्रियों व अन्य लोगों को ठंड के मौसम में काफी राहत मिलती थी। दिसबंर माह के पंद्रह दिन बीत जाने के बाद भी नगर पालिका की ओर से अलाव नहीं जलवाया गया है। इससे नगर के लोगों में काफी नाराजगी व्याप्त है। नगरवासी इसके लिए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के गैर जिम्मेदाराना रवैये को जिम्मेदार मान रहे हैं। इस संबंध में चेयरमैन संतोष खरवार ने बताया कि टेंडर निकाला गया है, जल्द ही अलाव की व्यवस्था की जाएगी।
पीडीडीयू नगर। नगर में अलाव के लिए टेंडर जारी किया गया है लेकिन अलाव के लिए लकड़ी की आपूर्ति के बाद भुगतान की समस्या के चलते कोई टेंडर लेना नहीं चाह रहा है। विभागीय सूत्रों के अनुसार पिछले दो साल से अलाव के लिए सप्लाई की गई लकड़ी का भुगतान नहीं हो पाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें