पीडीडीयू नगर। बृहस्पतिवार और शुक्रक्र को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहने के बाद शनिवार को अधिकतम तापमान में अचानक छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री सेल्सियस की कमी आई। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट के बावजूद लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे।
तीखी धूप के साथ ही लू चलने से लोग परेशान हैं। उमस भरी गर्मी के कारण पसीना सूखने का नाम ही नहीं ले रहा है। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं शनिवार की सुबह से ही धूप खिली, लेकिन अधिकतम तापमान शुक्रवार की अपेक्षा छह डिग्री सेल्सियस से कम होकर 38 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री सेल्सियस कम होकर 28 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अभी तापमान में और गिरावट आएगी। अगले सप्ताह से तापमान में बढ़ोत्तरी हो सकती है।