फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: रामगढ़ और सढ़ान की टीम में मुकाबला, बराबरी पर छूटा मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


टांडाकला। ग्राम सभा के श्री सरस्वती इंटर कॉलेज के मैदान चल रही मंयक स्पोर्टिंग क्लब की ओर से आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में सोमवार को रामगढ़ और सढ़ान की टीमों के बीच कड़ा मुकाबला रहा। दोनों के बीच कांटे की टक्कर रही। पूरे मैच में दोनों टीमें एक दूसरे पर हावी होने का प्रयास करती नजर आईं। इसके चलते मुकाबला बराबरी पर बना रहा। समय समाप्त होने के बाद, आयोजन समिति ने खेल का निर्णय निकालने के लिए 20 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया, लेकिन कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हो सकी।
विज्ञापन

मैच के अंत में अंधेरा घिरने लगा, इसे देखते हुए समिति ने पेनल्टी शूटआउट का प्रस्ताव रखा। हालांकि, मैच के रोमांच को देखते हुए मैदान में मौजूद दर्शकों ने एक स्वर में मांग की कि खेल का स्तर इतना ऊंचा है कि इसका फैसला पेनल्टी से नहीं बल्कि दोबारा मैच कराकर होना चाहिए। दर्शकों के भारी उत्साह और खेल भावना का सम्मान करते हुए समिति ने मैच को अगले दिन दोबारा कराने का निर्णय लिया। इस दौरान खेल मैदान पर मुख्य रूप से अमित सिंह सोनू, संतोष सिंह,अनिल यादव, निखिल सिंह, खालीद, विनोद राम, टी वर्धन सहित मयंक स्पोर्टिंग क्लब के तमाम सदस्य और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें