शहाबगंज। थाना क्षेत्र के बड़गावां में रविवार को सुबह 11 बजे के आसपास युवती ने पंखे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। युवती के भाई ने बताया कि मृतका मानसिक रोगी थी।
गांव निवासी वंशीधर की पुत्री पूजा (20) कुछ दिनों से मानसिक बीमार थी। उसका इलाज भी चल रहा था। रविवार को सुबह 11 बजे घर में एकांत पाकर युवती ने पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। उसे फांसी पर लटकता देख परिजनों में हड़कंप मच गया। मृतका चार भाइयों की इकलौती बहन थी। पिता वंशीधर छत्तीसगढ़ में मजदूरी करते हैं। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर पंचनामा कर मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।