फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: युवतियों की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत का सपना

विज्ञापन
चंदौली में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के युवती सम्मेलन का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ करतीं रा
विज्ञापन
चंदौली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से बृहस्पतिवार को चंदौली में तेजसा युवती सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा की राज्यसभा सांसद साधना सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने छात्राओं और युवाओं को संबोधित करते हुए महिला सशक्तीकरण, शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर दिया। कहा कि युवतियों की सक्रिय भागीदारी से विकसित भारत का सपना साकार होगा।
विज्ञापन

साधना सिंह ने कहा कि बेटियां आज शिक्षा, चिकित्सा, प्रशासन, खेल और उद्यमिता समेत हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा साबित कर रही हैं। महिला सशक्तीकरण केवल महिलाओं के विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज और राष्ट्र के समग्र विकास का महत्वपूर्ण आधार है।
उन्होंने कहा कि युवतियों में प्रतिभा, ऊर्जा और नेतृत्व क्षमता की कमी नहीं है। उन्हें बेहतर शिक्षा, अवसर और सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराया जाए तो राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी और मजबूत होगी। उन्होंने युवतियों से शिक्षा के साथ आत्मनिर्भर बनने और अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रधानाचार्या आनंद प्रभा सिंह, नगर पंचायत सैयदराजा की अध्यक्ष आभार जायसवाल, विभाग छात्रा प्रमुख काजल विश्वकर्मा, जिला संयोजक मनीष यादव और काशी प्रांत आयाम संयोजक राजवीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें