नौगढ़ रेंज सपहर बिट के जंगल में छोड़ा गया मादा तेंदुआ। स्रोत:-जागरूक पाठक
नौगढ़। नौगढ़ रेंज की सपहर बीट और चकिया रेंज के जंगल में बृहस्पतिवार को मुरादाबाद से लाए गए दो मादा तेंदुए छोड़े गए। वन विभाग की निगरानी में निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद तेंदुए को प्राकृतिक वातावरण में मुक्त किया गया।
इस दौरान वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। नौगढ़ रेंज के रेंजर संजय श्रीवास्तव ने बताया कि वन्यजीव संरक्षण और वन क्षेत्र में वन्यजीवों की संख्या के संतुलन को ध्यान में रखते हुए मादा तेंदुए को मुरादाबाद से लाया गया था।
निर्धारित प्रक्रिया के तहत उसे सपहर बिट के जंगल में छोड़ा गया है। वन विभाग तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखेगा, ताकि वन क्षेत्र में उसके अनुकूलन और सुरक्षित विचरण का आकलन किया जा सके। रेंजर ने ग्रामीणों से जंगल क्षेत्र में सतर्कता बरतने की अपील की।
उन्होंने कहा कि किसी वन्यजीव की गतिविधि दिखाई देने पर उसके करीब न जाएं और तत्काल वन विभाग को सूचना दें।