पीडीडीयू नगर पालिका कार्यालय। संवाद
- फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। नगर की जर्जर हो चुकी सड़कों की स्थिति में अब जल्द ही सुधार होने वाला है। स्मार्ट नगर योजना के तहत नगर पालिका पीडीडीयू नगर को शासन की ओर से पांच करोड़ रुपये मिले हैं। जिससे पालिका प्रशासन द्वारा वार्डों में सड़कों के निर्माण, गड्ढों को पाटने के लिए पैचिंग का कार्य कराने के अलावा प्रमुख स्थानों पर हाईमास्ट लाइट लगाया जाएगा।
धनाभाव के चलते नगर की जर्जर हो चुकी सड़कों की स्थिति में सुधार की उम्मीद जगी है। शासन की ओर से स्मार्ट नगर योजना के तहत नगर पालिका पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर को पांच करोड़ मिले हैं। जिसे नगर के विकास में खर्च किया जाएगा। पांच करोड़ रुपये में से तीन करोड़ रुपये की लागत से वार्डों की प्रमुख सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए सभी वार्डों के सभासद से सड़कों और गलियों की सूची लेकर पालिका के निर्माण विभाग की ओर से स्टीमेट तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा दो करोड़ रुपये से नगर में सड़कों को गड्ढामुक्त किया जाएगा। कई प्रमुख स्थानों पर हाईमास्ट भी लगाए जाएंगे।
पीडीडीयू नगर। नगर के वार्डों में जर्जर हो चुकी सड़कों के निर्माण के लिए नगर पालिका प्रशासन तीन करोड़ रुपये खर्च करेगा। इसमें वार्डों के प्रमुख 25 मार्गों का निर्माण होगा। इनमें कालीमहाल -चतुर्भुपुर मार्ग, शाहकुटी ईदगाह मार्ग, लाठ नंबर दो से उच्चतर माध्यमिक स्कूल मोदीनगर मार्ग समेत कई अन्य मार्ग शामिल हैं। संवाद
पांच करोड़ रुपये में से तीन करोड़ रुपये सड़क निर्माण पर खर्च किये जाएंगे। सभी सभासदों से उनके वार्डों के प्रमुख मार्गों की सूची लेकर स्टीमेट तैयार किया जा रहा है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरु करा दिया जाएगा। -संतोष खरवार, चेयरमैन, नगर पालिका, पीडीडीयू नगर