फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन पर चला सफाई अभियान 

Fri, 27 May 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
स्टेशन पर झाडू लगाते डीआरएम किशोर कुमार।
विज्ञापन
 केंद्र सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर रेलवे के हमसफर सप्ताह के पहले दिन स्थानीय रेलवे स्टेशन पर बुधवार को साफ सफाई की गई। जिसमें मंडल रेल प्रबंधक किशोर कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों ने स्टेशन परिसर में झाड़ू लगाया। दिन भर स्टेशन पर यह अभियान चलता रहा। 
विज्ञापन

रेलवे हमसफर सप्ताह के पहले दिन स्वच्छता अभियान की तैयारी पहले से ही  शुरू हो गई थी। सुबह नौ बजे अधिकारियों की टीम रेलवे स्टेशन पर पहुंचने लगी। दस बजे डीआरएम किशोर कुमार पहुंचे और इसके बाद अभियान की  शुरुआत की गई। डीआरएम ने झाड़ूू लेकर अधिकारियों के साथ सर्कुलेटिंग एरिया, साइकिल  स्टैंड, स्टेशन के मुख्य द्वार, यात्री हाल, टिकट काउंटर, प्लेटफार्मों आदि  पर करीब दो घंटे तक झाड़ू लगाई। उनका स्काउट और एनसीसी के कैडेटों ने भी भरपूर सहयोग किया। बाद में यात्री हाल स्थित टिकट काउंटर के समीप स्काउट  एंड गाइड की ओर से स्वच्छता के महत्व को रेखांकित करते हुए नाटक का मंचन  किया गया। इस दौरान डीआरएम ने लोगों को स्वच्छता का महत्व समझाया। अभियान  में एडीआरएम मुकेश मल्होत्रा, सीनियर डीसीएम दयानंद, डीसीएम हिमांशु   शुक्ला, मुख्य टिकट निरीक्षक एचआर प्रसाद , कैटरिंग इंस्पेक्टर विजय कुमार  आदि रहे। शाम को डीआरएम की देख रेख में वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त रमेश  चंद्रा की देख रेख में आरपीएफ के जवानों ने स्टेशन पर साफ सफाई की। इसमें इंस्पेक्टर  वीके तिवारी, सब इंस्पेक्टर जीएस राणा, राजीव कुमार आदि रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें