फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: नसीरपुर मठ में मिले अज्ञात युवक के शव की हुई शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
नरहीं। स्थानीय थाना के नसीरपुर मठ गांव में गंगा तट के पास रविवार को मिली अज्ञात युवक के शव की शिनाख्त गाजीपुर जिले के मोहम्मदाबाद निवासी विजय गुप्ता 32 वर्ष के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण की पुष्टि नहीं हुई। बिसरा जांच के लिए सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी विरेंद्र सिंह ने बताया कि नसीरपुर मठ गांव के नदी तट मार्ग पर बांसवारी में चार दिन पूर्व शव मिला था। शराब का खाली पैकेट व सलाई और गिलास मिला था। शव की शिनाख्त के लिए बिहार व सीमावर्ती जिले के थानों से गुमशुदा का रिकार्ड खंगाला जा रहा था। मुहम्मदाबाद गाजीपुर के कुछ लोग एक युवक की तस्वीर लेकर थाना पहुंचे। मृतक से मिलान होने पर शव की पहचान कराई गई। परिजनों ने बताया कि विजय गुप्ता शराब का लती था। पत्नी से विवाद हुआ था। वह नसीरपुर मठ कैसे पहुंचा और चोट के निशान कैसे थे। इस पर अभी सवाल उठ रहे हैं। इस बाबत थाना प्रभारी विरेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। आगे की जांच के लिए बिसरा जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें