चकिया। रघुनाथपुर ग्राम पंचायत के सलया मुचलके उसरा बस्ती में बुधवार की दोपहर साजू (35) का शव घर के पास स्थित लदबेदिया पहाड़ के किनारे कदम के पेड़ की डाल में लगे फंसे से लटकता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बस्ती निवासी मुन्नीलाल का पुत्र साजू मजदूरी करता था। ग्रामीणों ने बताया कि साजू और उसकी पत्नी संजना के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। साजू ने पत्नी की पिटाई की थी। दोपहर में अचानक साजू रस्सी लेकर घर से निकला और पेड़ की डाल में फंसे से लटककर जान दे दी। सीओ नामेंद्र कुमार ने बताया कि युवक की मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।