फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बहन के घर में फंदे से लटकता मिला 14 साल के भाई का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
दुलहीपुर। हरिशंकरपुर में अपनी बहन खुशी के घर मां के साथ गए 14 साल के लकी का शव पंखे के सहारे फंदे में लटकता मिला। किशोर की मां ने अपनी बेटी और उसके प्रेमी पर पुत्र की हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के लेढ़ूपुर निवासी फातिमा कि शादी 22 साल पहले वाराणसी के ही वीरू के साथ हुई थी। वीरू और फातिमा से दो बेटियाें के अलावा एक बेटा था। 15 साल पहले वीरू की मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद उसने अपने देवर मूसे के साथ शादी कर ली। देवर से पांच बच्चे हैं। वहीं वीरू से हुई बेटी खुशी ने पांच साल पहले मुगलसराय थाना क्षेत्र के हरिशंकरपुर में जमीन खरीद कर मकान बनवा लिया। उस भवन में मां फातिता के साथ पूरे परिवार के लोग रहने लगे। इसी बीच एक साल पहले बेटी से लड़ाई कर फातिमा बच्चों को साथ लेकर वाराणसी के आशापुर चली गई। बुधवार को दोपहर में मां फातिमा के साथ लकी व पांच बेटे बहन के घर फिर से आ गए। खुशी घर में नहीं थी। इस बीच बृहस्पतिवार को दोपहर में घर के हॉल में फातिमा के बेटे लकी (14) का शव पंखे में लगे फंदे के सहारे लटकता मिला।
मुगलसराय थाना प्रभारी विजय बहादुर सिंह का कहना है कि हरिशंकरपुर में लकी (14) अपनी मां फातिमा के साथ बहन खुशी के घर आया था। लकी का शव फंदे से लटकता शव मिला है। मां फातिमा ने बेटी खुशी और उसके प्रेमी पर हत्या करने का आरोप लगा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें