चंदौली। कोरोना वायरस को रोकने के लिए जनपद में स्कूल बंद कर दिए गए थे, लेकिन लगभग डेढ़ माह बाद जैसे ही स्कूल खुले विद्यालयों में रौनक आ गई। जनपद के इंटर कॉलेज खोलने के पहले दिन सोमवार को लगभग 50 प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति रही है,लेकिन कोरोना के गाइडलाइन विद्यालय की ओर से पालन कराया गया।
जनपद में कुल लगभग 246 इंटर कॉलेज हैं जिसमें 26 राजकीय इंटर कॉलेज, 34 वित्त पोषित कॉलेज और 186 स्ववित्तपोषित विद्यालय हैं। जनपद में लगभग कुल 126000 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। जनपद में कक्षा 9 से 12वीं तक के स्कूल सोमवार को कोविड 19 की गाइड लाइन का पालन करते हुए स्कूल खुल गए। पहले दिन 50प्रतिशत छात्रों की उपस्थिति रही। कक्षाओं में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर पढ़ाई शुरू हुई। स्कूल संचालकों ने स्कूल खोलने की पूरी तैयारी कर पहले ही पूरी कर ली गई थी।
कोरोना संक्रमण के कारण पिछले डेढ़ माह से शासन के आदेश पर स्कूल बंद थे, लेकिन ऐसे में पढ़ाई ऑनलाइन चल रही है। अब संक्रमण की गति मंद होने पर शासन ने कक्षा 9 से लेकर 12वीं तक के स्कूलों को खोलने का आदेश जारी कर दिया था। इसकी जनपद के सभी स्कूलों के संचालकों ने पूरी तैयारी कर ली गई थी। स्कूलों में स्टूडेंट्स मास्क लगाकर पहुंचे और पढ़ाई की।
चंदौली। सोमवार को माध्यमिक विद्यालयों में छात्र छात्राओं के लिए पठन-पाठन आरंभ किया गया। जिसमें स्थानीय जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य रीता रानी के नेतृत्व में विद्यालय में कोरोना वायरस संक्रमण के बचाव हेतु छात्राओं को निर्देशित किया गया एवं सैनिटाइजर तथा मास्क का वितरण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त अध्यापिका उपस्थित रहे।
कक्षा 9 से लेकर 12वीं तक के स्कूल सोमवार से खुल गए हैं। कक्षाओं में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए दूर दूर बैठाकर शिक्षण कार्य कराया गया। गाइडलाइन का पालन करने के लिए सभी स्कूलों को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
डॉ विजय प्रकाश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक।